भीलवाड़ा के कई इलाकों में बिजली कटौती, इन 4 फीडर क्षेत्रों में आपूर्ति रहेगी ठप
अविविन्नल के 11केवी फीडरों के रखरखाव कार्य के चलते हरनी महादेव, सुभाष नगर समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में सुबह 8 से 12 बजे तक 4 घंटे बिजली बंद रहेगी।

भीलवाड़ा, 05 अक्टूबर। शहर के कई इलाकों में 6 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अ.वि.वि.नि.नि.लि. के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि संबंधित 11केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 08 बजे से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि 11केवी हरनी-पंचवटी फीडर से हरनी, छोटी हरनी, बड़ी हरनी, ओडो का खेड़ा, हरनी महादेव, काईन हाउस, मुख्यमंत्री जन आवास योजना, जमुना विहार, कुमुद विहार-1,2,3, तेरापंथ नगर, आदित्य विहार, मंगरॉप रोड, समेलिया फाटक, पाम रिसोर्ट, होटल ग्लोरिया इन, समता रिसोर्ट, होटल श्रीलोक तथा टेकरी के बालाजी के आसपास के संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 08 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगी।
इसी अवधि में 11केवी पुराना भीलवाड़ा फीडर से जुड़े कंचन विहार, जैन ज्योति कॉलोनी, गुलनगरी, अंसारी गली, सांगानेरी गेट, बोहरी कॉलोनी, गोपाल द्वारा मंदिर, शिव नगर, भादादा बाग, कृष्ण मोहल्ला और शहीद चौक के आसपास के संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
11केवी कावली खेड़ा फीडर से जुड़े मोती नगर, गाडोलिया बस्ती, मेडिकल कॉलेज के आसपास व रोड, कच्ची बस्ती, सुंदर नगर, कावली खेड़ा, आकोला रोड एवं सांगानेर 100 फीट रोड के आसपास के संबंधित क्षेत्रों में भी सुबह 08 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इसी तरह 11केवी अजमेर रोड फीडर से जुड़े सिविल लाइन, कर विभाग, जलदाय विभाग, अजमेर चौराहा, तुलिप होटल, टीवीएस शोरूम, रिलाइंस मॉल, गायत्री आश्रम, बड़ी पुलिया सुभाष नगर, छोटी पुलिया, बी सेक्टर आर.के. कॉलोनी, बी सेक्टर सुभाष नगर और पीडब्ल्यूडी ऑफिस सुभाष नगर में भी सुबह 08 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में 6 अक्टूबर को चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहने से संबंधित फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के दौरान बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
