भीलवाड़ा में 27 अक्टूबर को विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अ.वि.वि.नि.नि.लि. के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि 33/11 केवी आजाद नगर ग्रिड, ट्रांसपोर्ट नगर, आजादनगर, अंबेश, हरनी, फतेह टावर और सेशन कोर्ट फीडर से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

33/11 केवी आजाद नगर ग्रिड के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर, अनमोल डीजल, ओम धर्मकांटा, नुवाल सर्विस सेंटर, डालडा मिल, रूई फैक्ट्री, कंटेनर डिपो, धारीवाल स्टील, जोधामंडल का खेड़ा और चैथमाता मंदिर सहित ट्रांसपोर्ट नगर फीडर से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

आजादनगर फीडर के अंतर्गत आजादनगर सेक्टर ए, बी, एफ, जी, एच और आई, माहेश्वरी स्कूल, कुंभा छात्रावास, कुंभा स्कूल, शर्मा क्लिनिक, पोखर आलूबड़ा, सांवरिया मंदिर, यूएमडीएस, पुराना बस स्टैंड, चित्तौड़ रोड, महादेव कॉटन मिल, सुजुकी इनक्लेव, रामधाम के पीछे, पीएफसी रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट नगर, जय हिंद सर्किल और बीएसएल गेस्ट हाउस से संबंधित क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।

इसी तरह अंबेश फीडर के अंतर्गत आजादनगर सेक्टर डी, ई, एफ, जी, एच, जे, के, ओ, पी और क्यू, अंबेश हॉस्पिटल, बैरवा बस्ती, हैप्पी डेज स्कूल, स्वास्तिक इनक्लेव, ऋषि वाटिका, मोखमपुरा रोड, देवाका खेड़ा और मोखमपुरा में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

हरनी फीडर से जुड़े चंद्रशेखर आजाद नगर सेक्टर 1 से 7, एम सेक्टर, मॉडर्न मिल के पीछे आजादनगर, ग्राम भारती, गर्ग डिपार्टमेंट, इंडेन गैस एजेंसी के आसपास, चैंपियन कार और रेडियंस होटल में भी बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा मॉडर्न मिल और 33 केवी आजादनगर ग्रिड से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं, 11 केवी फतेह टावर और जीपीओ फीडर से जुड़े फतेह टावर, कोतवाली, मुरली विलास रोड, स्छज् रोड, जूनावास, गुलमंडी, जामा मस्जिद, नागोरी गार्डन, सर्राफा बाजार, महावीर पार्क, स्टेशन रोड, सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, बाजार नंबर 2 और काबरा गली के आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

11 केवी सेशन कोर्ट फीडर के अंतर्गत सेशन कोर्ट, शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा क्लब, कांग्रेस कार्यालय, तोतला भवन, नाथद्वारा सराय, सीरत सराय, रेलवे स्टेशन, इंद्रा मार्केट, बंजारा होटल, गोकुल प्लाजा, ब्यावर वाला हलवाई, मशीनरी मार्केट, बाजार नंबर दो, अप्सरा कॉम्प्लेक्स, कमाल का कुआ और पुलिस कंट्रोल रूम के आसपास के क्षेत्रों में भी इसी अवधि में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

27 अक्टूबर को निर्धारित बिजली कटौती के चलते भीलवाड़ा के औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों सहित प्रमुख बाजारों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story