भीलवाड़ा बीएचएन। पुलिस से बचने के लिए भागते समय तस्करों की एक और कार भीलवाड़ा बाइपास स्थित हाथीभाटा आश्रम के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि उसके एक साथी को पुर थाना पुलिस ने 101 किलो डोडा-चूरा सहित गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर यह कार्रवाई की।

डीएसटी की सूचना और पुलिस का पीछा

पुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, "डीएसटी टीम ने बीती रात भीलवाड़ा बाइपास पर एक संदिग्ध कार का पीछा किया।" इसके साथ ही इस संदिग्ध कार की सूचना पुर थाना पुलिस को दी गई। यह संदिग्ध वर्ना कार हाथीभाटा आश्रम के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चालक कार को छोडक़र भाग छूटा।

प्रशिक्षु आईपीएस की मौजूदगी में जब्ती और गिरफ्तारी

इसी बीच, डीएसटी की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस आयुष श्रोत्रिय मौके पर पहुंचे और कार की सघन जांच की। जांच के दौरान कार में रखे छह कट्टों में 101 किलो डोडा-चूरा पाया गया। पुलिस ने मौके से कार सवार एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित की पहचान और कानूनी कार्रवाई

पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपित ने खुद को अलवर जिले के अकबरपुरा क्षेत्र का निवासी हरदेव सिंह पुत्र मानसिंह (34 वर्ष) बताया। उसने भागने वाले अपने साथी का नाम विक्की बताया है। पुर पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज कर अब इस मामले में अग्रिम जांच शुरू कर दी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story