भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के तस्कर से 100 किलो अफीम डोडा-चूरा जब्त
पंडेर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने एनएच-148डी पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक से 99.520 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद कर पटियाला निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया।

भीलवाड़ा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस ने आज एक बेहद आक्रामक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंडेर पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से एक ट्रक को इंटरसेप्ट कर करीब 100 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पंजाब के रहने वाले तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 मार्च रविवार को पंडेर थानाधिकारी कमलेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच-148डी पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान शाहपुरा की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही तस्कर के हौसले पस्त हो गए। जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें 4 काले कट्टों में छिपाकर रखा गया 99.520 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद हुआ।
पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, ट्रक और मादक पदार्थ
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक और अवैध मादक पदार्थ जब्त कर लिया है। आरोपी कर्णपाल उर्फ गगन सिंह (33) निवासी: जट्टा वाला बास, नाभा, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
इस पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस सफल ऑपरेशन में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार आर्य के निर्देशन व वृताधिकारी जहाजपुर रेवड़मल मौर्य के सुपरविजन में टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में थानाधिकारी कमलेश, सउनि बृजमोहन, सउनि अशोक कुमार (डीएसटी), कांस्टेबल अवनिश, हेमसिंह, अर्जुन लाल, अजयपाल, रमेश, कैलाश, चालक हलीम मोहम्मद तथा डीएसटी टीम के कांस्टेबल मुकेश कुमार, कमल टांडी व कन्हैयालाल शामिल थे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
