भीलवाड़ा। मादक पदार्थ तस्करों का दुस्साहस दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही बेखौफ तस्कर बीती रात नारकोटिक्स व पुलिस टीम पीछे लगने पर घरटा गांव में जा घुसे और अपनी फॉरच्यूनर से गांव में खड़ी एक कार व बाइक को ठोककर क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना का घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई

  • बनेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की नारकोटिक्स टास्क फॉर्स की एक टीम मुखबिर की सूचना पर बीती रात डोडा-चूरा तस्करी के संदेह में एक फॉरच्यूनर कार के पीछे लगी।
  • यह टीम पीछा करते हुये बनेड़ा थाना इलाके में आ गई। टीम ने बनेड़ा पुलिस को सूचना दी।
  • इसके बाद बनेड़ा पुलिस भी डाबला क्षेत्र से तस्करों की फॉरच्यूनर के पीछे लग गई।

गांव में हंगामा और तस्करों का फरार होना

पुलिस व नारकोटिक्स टीमों को पीछे लगा देखकर तस्करों ने अपनी गाड़ी को घरटा गांव में घुसा दिया। इस दौरान गांव में एक कार व बाइक खड़ी थी, इसके लिए तस्करों को निकलने का रास्ता नहीं मिला तो वे, फॉरच्यूनर से इस कार व बाइक को टक्कर मारकर गांव से बाहर निकल आये। इस दौरान फॉरच्यूनर के टायर बस्र्ट हो गये। पकड़े जाने के डर से तस्कर फॉरच्यूनर को गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर छोडक़र फरार हो गये।

बरामदगी और कानूनी कार्यवाही

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फॉरच्यूनर की तलाशी ली तो उसमें 4 कट्टों में 57 किलो 120 ग्राम डोडा-चूरा मिला, जिसे फॉरच्यूनर सहित जब्त कर लिया गया।

  • साथ ही एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान पुलिस ने शुरु कर दिया।
  • बता दें कि बनेड़ा पुलिस ने इन तस्करों का करीब दस से बारह किलोमीटर दूरी तक पीछा किया।

पुलिस अब फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story