भीलवाड़ा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम और गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने खेत में चल रही नशे की खेती पर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और मौके से सैकड़ों पौधे जब्त किए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की छापेमारी

करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि "पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बागजणा गांव में खेत के अंदर अवैध रूप से अफीम और गांजे की खेती की जा रही है।" सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल योजना बनाकर मौके पर दबिश दी।

भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खेत की सघन तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान खेत से 408 अफीम के पौधे (वजन 14 किलो 580 ग्राम) और 60 गांजे के पौधे (वजन 21 किलो 220 ग्राम) बरामद किए गए। जब्त किए गए इन मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी जा रही है।

आरोपी गिरफ्तार और विधिक कार्रवाई

पुलिस ने मौके से गोपी रावल (70) निवासी बागजणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 और 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस अवैध खेती को कब से कर रहा था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं जुड़ा हुआ है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story