भीलवाड़ा। जिले की बिजौलिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 45 किलो 770 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त किया है। जब्त डोडा चूरा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।

बिजौलिया पुलिस के अनुसार, शनिवार को कास्या चौकी प्रभारी एएसआई नरेश कुमार को मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने केसरगंज फोरलेन कट पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध लग्जरी कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार में तीन कट्टों में भरा कुल 45.770 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर कार को भी कब्जे में ले लिया और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मामले में राकेश कुमार (21) पुत्र काना राम जाट, निवासी जांदवा, थाना रतनगढ़, जिला चूरू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ के जरिए पुलिस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की जांच में जुटी है।

इस कार्रवाई में एएसआई लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल विश्राम, मनोज, गीतम सिंह और लाछन सिंह की विशेष भूमिका रही। बिजौलिया थाना पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में डोडा चूरा जब्त होने के साथ एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story