भीलवाड़ा के पुर थाना पुलिस ने भीलवाड़ा बाइपास स्थित एक होटल पर दबिश देकर अवैध रूप से बेची जा रही अंग्रेजी व देशी मदिरा जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुर थाने के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह को शुक्रवार शाम मुखबिर से होटल पर अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी।

होटल जोगणियां पर छापेमारी और बरामदगी

इस सूचना पर पुलिस टीम ने भीलवाड़ा बाइपास पर हजारी खेड़ा चौराहा क्षेत्र स्थित होटल जोगणियां पर दबिश दी। मौके पर छानबीन के दौरान निंबूड़ा और साही जैसे देशी ब्रांड के पव्वे बरामद किए गए। पुलिस टीम को तलाशी में ओल्ड मोंक अंग्रेजी शराब के 49 पव्वे और किंगफिशर की तीन, टुबर्ग की 10 एवं 3 कैन बीयर सहित कुल 16 बीयर बरामद हुई।

आरोपित की गिरफ्तारी और कानूनी कार्यवाही

पुलिस ने अवैध शराब और बीयर जब्त कर न्यू पटेलनगर निवासी दिनेश कुमार पुत्र हेमराम धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से हाइवे पर अवैध शराब के धंधे में लिप्त अन्य होटल और ढाबा संचालकों में हडक़ंप मच गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story