भीलवाड़ा। सुभाषनगर थाना पुलिस ने 18 वर्षों से स्थायी वारंट में फरार चल रही 5,000 रुपये की ईनामी महिला आरोपी चंदा को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले 18 वर्षों से अपना नाम और पता बदलकर पुलिस से बचती हुई आरजिया थाना मांडल क्षेत्र में रह रही थी।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राराजेश आर्य और वृत्ताधिकारी (वृत्त सदर) सुश्री अंजली सिंह के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी सुभाषनगर श्री कैलाश कुमार (पु०नि०) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की।

पुलिस के अनुसार न्यायालय जेएम 03 भीलवाड़ा की ओर से प्र.स. 15/2008 में धारा 323, 354, 452, 34 आईपीसी के तहत चंदा पत्नी वरदीचन्द शर्मा, निवासी सी 23 संजय कॉलोनी, के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से आरोपी महिला 18 वर्षों से फरार चल रही थी। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना नाम और पता बदल लिया था और आरजिया थाना मांडल क्षेत्र में फरारी काट रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 5,000 रुपये का ईनाम घोषित किया था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) से सटीक आसूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जोधड़ास के पास मांडल रोड से आरोपी महिला को धर दबोचा। इस गिरफ्तारी के साथ 18 वर्षों से फरार चल रही 5,000 रुपये की ईनामी महिला आरोपी चंदा पुलिस की गिरफ्त में आ गई।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story