भीलवाड़ा में सोशल मीडिया पर भ्रामक और सनसनीखेज जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने के आरोप में बनेड़ा पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन युवकों ने क्षेत्र में गैस, पेट्रोल और डीजल की कथित किल्लत का झूठा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे आमजन में भ्रम और अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बनी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट “बेरोजगार बॉय” के माध्यम से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें क्षेत्र में ईंधन और एलपीजी गैस की भारी कमी होने का दावा किया गया था। जांच में सामने आया कि यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक था और इसका उद्देश्य गलत सूचना फैलाना था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बनेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरदारनगर निवासी करण जाट (24) पुत्र मोहनलाल जाट, धीरज जाट (23) पुत्र भंवरलाल जाट, अर्जुन जाट (20) पुत्र मोहनलाल जाट तथा जोरावरपुरा निवासी अर्पित शर्मा (21) पुत्र गणेश नारायण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126-170 के तहत कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पाबंद किया गया। साथ ही सभी को भविष्य में सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री पोस्ट नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना या वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि अफवाहों के प्रसार को रोका जा सके और सामाजिक माहौल को सुरक्षित रखा जा सके।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story