9 साल से फरार 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
भीलवाड़ा की कारोई थाना पुलिस ने 2018 से वांछित आरोपी मुकेश कंजर को तकनीकी घेराबंदी के बाद चित्तौड़गढ़ से दबोचा, आरोपी पर घोषित था 5 हजार का इनाम।

भीलवाड़ा। जिले की कारोई थाना पुलिस ने करीब 9 साल से नकबजनी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।
आरोपी की पहचान और लंबे समय का इंतजार
पकड़ा गया आरोपी मुकेश कंजर (35) पुत्र भूरा लाल कंजर, निवासी धांगलियों का खेड़ा (चित्तौड़गढ़) है। आरोपी के खिलाफ थाना कारोई में साल 2018 में नकबजनी और चोरी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। तब से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
तकनीकी घेराबंदी और पुलिस की कार्रवाई
थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए तकनीकी सहायता ली और उसके मूवमेंट का रूट चार्ट तैयार किया। पुलिस टीम ने बार-बार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और कड़ी मेहनत व लगन से कार्रवाई करते हुए अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धारा 299 जाफो के तहत लंबे समय से वांछित चल रहा था।
टीम की सफलता और सक्रियता
इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी महावीर प्रसाद के साथ हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल विशंभर दयाल, शैतान सिंह, नेतराम, राहुल व जितेंद्र का विशेष योगदान रहा। टीम के सदस्यों की सक्रियता और विशेष तकनीकी इनपुट के चलते ही इस शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे भेजा जा सका है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
