भीलवाड़ा। रायपुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपितों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। साथ ही चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर ली।


अन्य वारदातों का कबूलनामा

  • इस बीच, पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने रायपुर और रेलमगरा इलाके से पशु चोरी की पांच और वारदातें कबूल की है।

चोरी की घटना का विवरण

जांच अधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि —

"रायपुर निवासी रतन कुमावत के बाड़े से 31 दिसंबर 2025 को अज्ञात चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली चुरा ले गए थे।"

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान

पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपितों को गिरफ्तार कर दो दिन रिमांड पर लिया:

  • हरीशंकर उर्फ हेमराज (28) पुत्र देवीलाल गाडरी (निवासी: ग्राम बैठुम्बी, थाना रेलमगरा, राजसमंद)
  • रामेश्वर लाल उर्फ रमेश (32) पुत्र भैंरूलाल कुमावत (निवासी: ग्राम बैठुम्बी, थाना रेलमगरा, राजसमंद)
  • नाथूसिंह (38) पुत्र जगदीशसिंह रावणा राजपूत (निवासी: ग्राम मंडोल)

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story