तिलिस्वां मेले से पकड़ा गया लुटेरा: महिला से गहने छीनने का मामला

भीलवाड़ा के बिजौलियां पुलिस ने खेत में कृषि कार्य कर रही एक महिला को डरा-धमकाकर सोने के जेवरात लूटने की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने डेरे छोडकऱ तिलिस्वां मेले की भीड़ में छिपा हुआ था।

घटना का विवरण: अकेली महिला को बनाया निशाना

  • घटना 5 फरवरी की है, जब लक्ष्मीखेड़ा निवासी 55 वर्षीय नंदभंवरी और उनके पति मदन धाकड़ अपने खेत पर काम कर रहे थे।
  • पति खेत के दूसरे छोर पर था, तभी बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे।
  • बदमाशों ने अकेली महिला को डराया और उसके गले से सोने का मंगलसूत्र व मांदलिया लूटकर फरार हो गए।
  • शोर मचाने पर जब तक पति मौके पर पहुंचा, आरोपी ओझल हो चुके थे।

पुलिस की दबिश और गिरफ्तारी

पीडि़त पक्ष द्वारा 17 फरवरी को मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी स्वागत पांडिया के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिली कि वारदात के हुलिए से मिलता-जुलता एक संदिग्ध तिलिस्वां मेले में घूम रहा है।

पुलिस ने तुरंत दबिश देकर "चिताबड़ा निवासी नरेश उर्फ गूंगा (24) पुत्र रामपाल कंजर" को धर दबोचा।

रिमांड और फरार साथियों की तलाश

  • पूछताछ में नरेश ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली है।
  • पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
  • फिलहाल पुलिस आरोपी से उसके दो फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम: सहायक उप निरीक्षक सुनीलकुमार बेनीवाल, कांस्टेबल विश्राम, नरेंद्रकुमार पुनिया व राजवीर शामिल थे।


फायनेंसकर्मी बनकर मारपीट और मोबाइल लूट: दो आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा में दो युवकों द्वारा खुद को फायनेंसकर्मी बताकर एक राह चलते बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट करने और उसका मोबाइल छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमीरगढ़ पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

फर्जी फायनेंसकर्मी बनकर की लूटपाट

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद राय के अनुसार, नायकों का खेड़ा निवासी मदन भील 11 फरवरी को अपनी बाइक से हमीरगढ़ से मंगरोप की ओर जा रहा था। इसी दौरान नई आबादी के पास उसे दो युवकों ने रोका और खुद को फायनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया।

"आरोपियों ने मदन पर बाइक की फायनेंस राशि बकाया होने का दबाव बनाया, जबकि मदन का कहना था कि उसने कभी बाइक पर फायनेंस करवाया ही नहीं।"

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

  • विवाद बढऩे पर दोनों युवकों ने मदन के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
  • 12 फरवरी को पीडि़त मदन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
  • कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल आरोपित चांदमल खटीक और दिनेश बलाई को गिरफ्तार कर लिया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story