भीलवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के ‘संपत्ति संबंधी अपराध मुक्त भीलवाड़ा’ अभियान के तहत शम्भूगढ़ थाना पुलिस ने एक ऐसी वारदात का पर्दाफाश किया है जिसने रूह कंपा दी थी। एक तरफ मासूमियत का चोला और दूसरी तरफ हैवानियत का चेहरा—पुलिस ने 10 संगीन मुकदमों के आदतन अपराधी सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर को दबोच लिया है।


वारदात का खौफनाक मंजर: रूह कांप जाएगी सुनकर!

बीती 6 फरवरी को 70 साल के बुजुर्ग चतुर्भुज गुर्जर को क्या पता था कि मदद के बहाने काल उनके सामने खड़ा है। आरोपी ने "लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग को अपनी बाइक पर बैठाया।" सुनसान 'मीठी मगरी' के पास पहुँचते ही इस दरिंदे ने अपना असली रंग दिखाया।

  • जब बुजुर्ग ने अपनी सोने की मुरकियां देने से मना किया, तो आरोपी ने आव देखा न ताव, कान की लोल ही चीर दी!
  • खून से लथपथ बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी रफूचक्कर हो गया।

शातिर दिमाग: अनपढ़ होकर भी रखता था 'लैपटॉप'!

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है वह चौंकाने वाला है। आरोपी सुरेश इतना शातिर है कि:

  • वह पेंट-शर्ट पहनकर पास में लैपटॉप रखता था, ताकि राहगीर उसे कोई अधिकारी या पढ़ा-लिखा समझकर उस पर भरोसा कर लें।
  • शराब का लालच: बुजुर्गों को मुफ्त शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगहों पर ले जाता था।
  • हाईटेक फरार: वारदात के तुरंत बाद मोबाइल, बाइक और इलाका बदल लेना इसकी फितरत थी।

कैसे फंसा पुलिस के जाल में?

शम्भूगढ़ थानाधिकारी ओमप्रकाश कासनिया के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी जाल बुना। पुलिस ने घटना स्थल के पास के तमाम कैमरों के फुटेज खंगाले गए और मोबाइल टावर डेटा (BTS) का बारीकी से विश्लेषण किया गया।

हुलिए और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने राजसमंद निवासी सुरेश को धर दबोचा। मनोवैज्ञानिक पूछताछ के सामने शातिर अपराधी ने अपने सारे गुनाह उगल दिए।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story