भीलवाड़ा: गंगापुर पुलिस ने पशु चोर गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार
भीलवाड़ा, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा, आरोपियों से पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक मामले आए सामने।

भीलवाड़ा की गंगापुर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने पशु चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक शातिर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने भीलवाड़ा, राजसमंद और चित्तौडग़ढ़ जिलों के विभिन्न गांवों से भैंसें चोरी करने की आधा दर्जन से अधिक वारदातें स्वीकार की हैं।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने निम्नलिखित वारदातों को स्वीकार किया है:
- भोजपुरा (बागोर) से 6 भैंसें चोरी।
- जिलोला (राजसमंद) से 2 भैंसें चोरी।
- कुरज (राजसमंद) से 3 भैंसें चोरी।
"इसके अलावा गिरोह ने पुर थाना क्षेत्र और चित्तौडग़ढ़ जिले में भी चोरी के प्रयास करना कबूल किया है।"
रेकी और वारदात का तरीका
गिरोह के सदस्य दिन के समय भैंस खरीदने के बहाने गांवों और बाड़ों की रेकी करते थे। रात के समय पिकअप और टेम्पो लेकर 5-6 लोगों का समूह बनाकर बाड़ों से पशु चोरी करते थे। हरिपुरा निवासी रोशन जाट के बाड़े से 21 जनवरी को चोरी हुई 3.60 लाख रुपये की भैंसों के मामले में भी इनकी संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार आरोपितों का विवरण
पुलिस ने इस गिरोह के इन चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है:
- नाना लाल बंजारा (25) पुत्र नैना बंजारा निवासी कालाभाटा, गंगापुर।
- काजू (18) पुत्र बिहारीलाल बंजारा निवासी माण्डिया मंगरी।
- शैतान बंजारा (23) पुत्र गोमाराम बंजारा निवासी कालाभाटा।
- हीरा लाल (19) पुत्र नगजीराम निवासी कोशिथल, रायपुर।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार गठित इस टीम में गंगापुर थानाधिकारी लीलाधर मालवीय, सहायक उप निरीक्षक रज्जाक मोहम्मद और साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
