भीलवाड़ा। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 28 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और कई पर इनाम भी घोषित था।

विशेष अभियान और पुलिस की दबिश

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 18 फरवरी 2026 से विशेष अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस की विशेष टीमों ने राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में रेवंत सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह कुम्पावत, राजेश कुम्हार उर्फ राजू, गोल्डी उर्फ बलकिंत सिंह, दिनेश जाट, गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, बलदेव सिंह, सवाईराम दहिया, प्रकाश जाट, सुशील उर्फ अंग्रेज सिंह सियाग, अशोक विश्नोई उर्फ अशोक फौजी, हेमराज जाट, राजूदास, रतनलाल जाट, हनुमान विश्नोई, लीला देवी, कपिल राव, मुकेश सेन, राजूलाल जाट, सोहन सिंह जाट, परमेश्वर कुमावत, विनोद बंजारा, वरुण कुमार, चेनाराम जाट, बबलू धाकड़, सैफ अली, मुकेश जाट और मोहम्मद सागीर शामिल हैं।

इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और विधिक कार्रवाई

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी पर 15 हजार रुपये, नौ आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये और 14 आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सभी आरोपियों को संबंधित मामलों में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि "मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story