भीलवाड़ा में पीएम पोषण और बाल गोपाल योजना का सघन निरीक्षण अभियान
जिला कलक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने स्कूलों में मिड-डे-मील और दूध वितरण की गुणवत्ता, भंडारण व स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।

जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर भीलवाड़ा जिले में मिड-डे-मील (पीएम पोषण) और पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के प्रभावी संचालन को लेकर 29 एवं 30 सितम्बर को सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। उपखण्ड अधिकारियों सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर पोषाहार की उपलब्धता, गुणवत्ता, वितरण और भंडारण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन और दूध की व्यवस्था देखी। खाद्यान्न भंडारण स्थल, साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। विद्यालय प्रबंधन से पोषाहार वितरण संबंधी जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी (मु) प्रारम्भिक (नोडल अधिकारी मिड डे मील) ने बताया कि जिले में 29 एवं 30 सितम्बर को पीएम पोषण योजना से संचालित विद्यालयों में सघन निरीक्षण अभियान के तहत कुल 192 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। 29 सितम्बर को अपरिहार्य कारणों से जिन अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नहीं किया जा सका, उन्होंने 30 सितम्बर को संबंधित विद्यालयों का निरीक्षण पूर्ण कर लिया।
निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक करीब 90 प्रतिशत निरीक्षण पूर्ण किया जा चुका है। शेष अधिकारियों से निरीक्षण संबंधी सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं। इसके बाद निर्धारित निरीक्षण लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (मु.) प्रारम्भिक (नोडल अधिकारी मिड डे मील) ने बताया कि 29 सितम्बर को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छाबड़िया के निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जाने के लिए विद्यालय में पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध पाया गया। खाद्यान्न भंडारण स्थल के निरीक्षण में भी पर्याप्त साफ-सफाई पाई गई।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपलब्ध गेहूं में किसी प्रकार की इल्लियां अथवा अन्य कीट पाए जाने की पुष्टि नहीं हुई। इस संबंध में विद्यालय स्तर पर किसी प्रकार की शिकायत भी प्राप्त नहीं होना पाया गया। निरीक्षण रिपोर्ट में भी उक्त प्रकार की किसी अनियमितता का अंकन नहीं है।
जिला प्रशासन द्वारा पीएम पोषण एवं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार भोजन एवं दूध की उपलब्धता तथा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। सघन निरीक्षण अभियान को प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से संचालित करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने की कार्यवाही निरंतर जारी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
