भीलवाड़ा: सवाईपुर स्कूल में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत कपड़े के बैग वितरित
जिला यूनेस्को एसोसिएशन और जवाहर फाउंडेशन ने सवाईपुर विद्यालय में छात्रों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर कपड़े के बैग और दरियां भेंट कीं।

भीलवाड़ा के सवाईपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अशोक कुमार पारीक और गोपाल लाल माली छात्रों को कपड़े के बैग वितरित करते हुए।
भीलवाड़ा 3 फरवरी। जिला यूनेस्को एसोसिएशन के तत्वाधान में व जवाहर फाउंडेशन, भीलवाड़ा के सहयोग से ‘‘प्लास्टिक छोड़ो प्रकृति से नाता जोड़ो’’ अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर से बाहर कोटड़ी ब्लॉक की राजकीय उ. मा. विद्यालय सवाईपुर में सीनियर कक्षाओं के छात्र व छात्राओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ एवं वितरण
- उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को कपड़े के बैग वितरण किए गए।
- प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की कक्षाओं के लिए दरिया भी भेंट की गई।
अतिथि एवं संबोधन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटड़ी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पारीक थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने की।
प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि:
"प्लास्टिक को छोड़ना पर्यावरण और हमारे स्वास्थ्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कचरे और प्रदूषण का एक बड़ा स्रोत है, जिससे दीर्घकालिक बीमारियां हो सकती है। प्लास्टिक से बचने के लिए कपड़े के बैग इस्तेमाल करने चाहिए जो कि दोबारा धो कर भी वापस काम ले सकते हैं। इसके अलावा प्लास्टिक मुक्त उत्पादों को नही खरीद दे और अपने आसपास प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाएं।"
माली ने नारा देते हुए कहा कि:
"प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो"
उन्होंने यह भी कहा की:
"अब समय है स्थाई विकल्प बनाने का एक छोटी आदत से बड़ा परिवर्तन शुरू हो सकता है। यही हमारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य है इसलिए आप सभी से मैं आग्रह करता हूं कि आइये आज से ही कहें प्लास्टिक को ना प्रकृति को हां।"
प्रेरणा एवं जागरूकता
विद्यालय के प्रधानाचार्या प्रतिष्ठा ठाकुर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं सहित सभी को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया और छात्र-छात्राओं से कहा कि आप अपने परिवार व आसपास के सभी दोस्तों को भी प्लास्टिक से छोड़ने के लिए प्रेरित करें।
अभियान का विस्तार एवं उपस्थिति
जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि यूनेस्को द्वारा ‘‘प्लास्टिक छोड़ो आंदोलन’’ लगातार चलाया जा रहा व शहर के साथ ही जिले में अलग-अलग क्षेत्र में बड़े स्तर पर कपड़े के बैग वितरण किए गये।
इस अवसर पर निम्नलिखित सदस्य उपस्थित थे:
- चेतन मानसिंहका (निवर्तमान अध्यक्ष, जिला यूनेस्को एसोसिएशन)
- राजेश जीनगर
- सैकड़ों छात्र-छात्राएं
- विद्यालय के शिक्षकगण

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
