भीलवाड़ा 5 मार्च। उपश्रम आयुक्त द्वारा गुरूवार को 68 पेट्रोल पम्प के डीलर्स व कम्पनी को नोटिस जारी किये गये तथा तय समय में उपकर राशि जमा नही करवाये जाने की स्थिति में पेट्रोल पम्प के डीलर्स व कम्पनी के विरूद्व एक तरफा कार्यवाही कर उपकर निर्धारण आदेश जारी किये जायेगे।

निर्माण दस्तावेजों की जांच और एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी

उपश्रम आयुक्त शिवदयन सोलंकी ने बताया कि पेट्रोल पम्प मालिक/कम्पनी को निर्माण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। नोटिस के बाद उपकर (सेस) जमा नही कराने पर पम्प मालिक के विरूद्ध एक पक्षीय उपकर सेस निर्धारण आदेश जारी करेगा। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत डीलर्स को अपना पक्ष रखने और दस्तावेज दिखाने का यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

बकाया राशि पर 24 प्रतिशत वार्षिक ब्याज का प्रावधान

नियमों की अवहेलना और वित्तीय देरी को लेकर विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उपकर राशि देय होने की अवधि में जमा नही कराए जाने की स्थिति मे 24 प्रतिशत वार्षिक की दर से नियोजक पर ब्याज आरोपित किए जाने का प्रावधान है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story