भीलवाड़ा। बालाजी मार्केट स्थित पेंच के बालाजी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ चैत्र शुक्ला तेरस मंगलवार से हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम की स्तुति के साथ तुलसीकृत रामचरितमानस का अखंड संगीतमय पाठ प्रारंभ हुआ। यह पाठ लगभग 24 घंटे तक 21 विद्वान पंडितों के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिससे मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा।

महाप्रसाद का निर्माण और पारंपरिक विधि

मंदिर के महंत पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि "महोत्सव के तहत नुगती प्रसाद का निर्माण भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना, जिसे 25 बोरी शक्कर, 75 टिन घी और 11 बोरी बेसन से तैयार किया गया।" इस विशाल प्रसाद को 31 हलवाइयों की टीम द्वारा पारंपरिक विधि से बनाया गया। भट्टी पूजन के साथ शुरू हुआ यह कार्य तीन दिनों तक निरंतर चला, जिसमें लकड़ी की भट्टियों का उपयोग किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है और बाजार के दोनों ओर भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।

भव्य श्रृंगार और धार्मिक अनुष्ठान

वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा फूल बंगले की विशेष सजावट की गयी, जहां हनुमान जी महाराज विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिए। जन्मोत्सव के दिन पूर्णिमा गुरुवार को प्रात: मंगला आरती के बाद ध्वजा स्थापना की गयी और 24 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ आरंभ हुआ। इसके उपरांत सुंदरकांड पाठ के साथ दुग्धाभिषेक, दोपहर में स्वर्ण चोला, छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन हुआ। इस दौरान 101 सवामणी चढ़ाई गई तथा प्रसाद वितरण किया गया।

सांस्कृतिक संध्या और आयोजन समिति

संध्या बेला में सुबह से चल रहे हनुमान चालीसा पाठ में शहर की ख्यातनाम मंडलियां ने संगीतमय प्रस्तुति दी। आयोजन को सफल बनाने में अनिल कुमार मानसिंहका, नाथूराम अग्रवाल, सुनील मानसिंहका, राजेश अग्रवाल, सुनील सुराणा, अंकित सूरिया, अशोक मैलाणख, रमेश खोईवाल, किशध बंसल, राजकुमार लाहोटी, रक्त भामाशाह विक्रम दाधीच, गोपाल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सुभाष गाड़ोदिया एवं सुनील भारद्वाज शामिल रहे। पंडित आशुतोष शर्मा ने सभी सहयोगियों को आशीर्वाद एवं मंगल कामना करी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story