भीलवाड़ा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टोंक इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जहाजपुर तहसील के उंचा हल्का पटवारी भंवर सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी पर आरोप है कि उसने न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ित के पिता के पक्ष में जमीन का नामांतरण (डिक्री) करने के बदले यह रिश्वत मांगी थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (पुलिस) गोविंद गुप्ता ने बताया कि पीड़ित ने विभाग के सहायता केंद्र नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि न्यायालय के निर्णय की पालना में उसके पिता के पक्ष में जमीन की डिक्री करने की एवज में पटवारी भंवर सिंह 20,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था और इसके लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद विभाग ने 25 जून 2026 को गुप्त रूप से रिश्वत की मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी पटवारी द्वारा रिश्वत मांगने और उसे स्वीकार करने की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कार्रवाई की योजना तैयार की गई।

अजमेर क्षेत्र के उप महानिरीक्षक (पुलिस) नारायण टोगस के पर्यवेक्षण में टोंक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जाल बिछाने वाले अधिकारी (टी.एल.ओ.) ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया गया। मंगलवार को तय योजना के अनुसार जैसे ही पीड़ित रिश्वत की राशि लेकर आरोपी के पास पहुंचा, पटवारी भंवर सिंह ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और 20 हजार रुपये गाड़ी की दराज (डैशबॉक्स) में रखवा दिए। इसी दौरान पहले से सतर्क एसीबी दल ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और गाड़ी की दराज से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस) श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव तथा महानिरीक्षक (पुलिस) श्रीमती एस. परिमाला के निर्देशन में आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और प्रकरण में आगे का अनुसंधान जारी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story