भीलवाड़ा। पारोली थाना पुलिस ने लूट की वारदात में छह महीने से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी विशाल उर्फ विकास मोग्या (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। चित्तौड़गढ़ जिले के निकुम्भ थाना क्षेत्र निवासी आरोपी को पुलिस ने निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) से गिरफ्तार किया।

मामला 27 फरवरी 2026 का है। फलासेड निवासी एक महिला अपने खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने चाकू दिखाकर महिला पर हमला किया और उसके गले से 3 तोला सोने के आभूषण रामनामी, मादलिया, मोती व टोपीस छीनकर फरार हो गए थे।

वारदात की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पारोली थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस इस मामले में पूर्व में घटना में शामिल तीन मुख्य आरोपियों भैरु लाल उर्फ नाना लाल, गोवर्धन मोग्या, भैरु लाल तथा लूटे गए जेवरात खरीदने वाले आरोपी मोहम्मद अमजद उल्ला को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए माल की बरामदगी भी की थी।

मामले में मुख्य आरोपी विशाल उर्फ विकास मोग्या छह महीने से फरार चल रहा था। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पारोली थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद लूट की इस वारदात में फरार चल रहे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है और मामले की जांच आगे बढ़ रही है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story