भीलवाड़ा। कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे-27 पर तेज रफ्तार वाहनों का खतरा एक बार फिर वन्यजीवों के लिए घातक साबित हुआ है। बिजौलिया थाना क्षेत्र में मेनाल और लाड़पुरा के बीच रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 7 से 8 वर्षीय पैंथर की मौत हो गई। सड़क पार कर जंगल की ओर जा रहे पैंथर का शव हाईवे पर लहूलुहान अवस्था में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैंथर के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पैंथर के सिर और मुंह पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इससे संकेत मिलता है कि किसी भारी या तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई।

वन कर्मियों ने पैंथर के शव को मांडलगढ़ वन विभाग की चौकी पहुंचाया। वहां वन्यजीव नियमों के तहत डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद वन अधिकारियों की मौजूदगी में पैंथर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वन विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश देखा जा रहा है। हाईवे पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story