भीलवाड़ा में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों/सीटों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंचायतीराज विभाग, राजस्थान, जयपुर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिले में कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त, 2026 (सोमवार) को अपराह्न 02.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय परिसर स्थित सभागार में जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र एवं प्रधान पदों/सीटों के आरक्षण तथा तत्संबंधी लॉटरी की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए निर्धारित यह प्रक्रिया जिले में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और प्रधान पदों/सीटों के आरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया होगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story