राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ, भीलवाड़ा द्वारा आज बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रदेशाध्यक्ष प्रवीन जसरापुर के आह्वान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन विद्यालय सहायक संघ के जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद स्वर्णकार के कुशल नेतृत्व में दिया गया, जिसमें पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों को ’सीएसआर रूल्स 2022’ के बिंदु संख्या 20 के तहत अतिशीघ्र नियमित करने की पुरजोर मांग उठाई गई।

संविदा कार्मिकों की गहरी पीड़ा और वर्षों के दर्द को व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि हम सभी संविदा कर्मी वर्तमान में पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक के पद पर संविदा रूल्स 2022 के तहत कार्यरत हैं। इससे पूर्व हम सभी साथी सन् 2006 से लगातार विद्यार्थी मित्र, प्रेरक व अन्य सरकारी परियोजनाओं जैसे एसबीएम आदि में अपनी निरंतर सेवाएं देते आ रहे हैं। इतने वर्षों से बेहद अल्प मानदेय में भी हम सभी साथी बीएलओ व जनगणना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरे राजकीय कार्यों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से संपन्न कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष ने सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लगातार हो रहे आर्थिक शोषण के कारण हमारा जीवन पूरी तरह से कष्टमय और बदतर हो चुका है। हमारी पिछले कई वर्षों से एकमात्र यही मांग रही है कि हमें नियमित किया जाए, किंतु हर बार सरकार ने हमारी इस जायज मांग की उपेक्षा ही की है। आज हमने पुनः सरकार को ज्ञापन देकर यह कड़ा संदेश दिया है और चेताया है कि हमारी ओर अविलंब ध्यान देकर हम सभी का नियमितीकरण किया जाए, ताकि हमारे और हमारे आश्रित परिवारों का जीवन खुशहाल हो सके। सरकार को शीघ्र से शीघ्र हमारी मांगें स्वीकार कर हमें जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने का ऐतिहासिक काम करना चाहिए।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भीलवाड़ा जिले के समस्त पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक भारी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से गोपाल जी बिश्नोई, सम्पत सिंह जी, बिजौलिया से सुनील कुमार, लोकेश कुमार, बनेड़ा से बाबूलाल सरगरा, सावरमल खटीक, राकेश सोडाणी, भावना जोशी, मूलचन्द, शाहपुरा से बलदेव रेगर, भंवर लाल कुमावत, घीसू लाल साध, सहाड़ा से सांवरमल जोशी, दिनेश शर्मा, हंसा कंवर राणावत, सुवाणा से हेमराज रेबारी, जगदीश जाट, दिनेश वैष्णव, अमर सिंह, श्यामलाल, रामलाल जाट, बद्री लाल गाडरी, पुष्पा बैरवा, राजकुमार सेन, राजेन्द्र वैष्णव, कोटड़ी से लक्ष्मी शर्मा व जिला उपाध्यक्ष कमल टेलर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संविदा कर्मियों का यह उग्र प्रदर्शन सरकार के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story