भीलवाड़ा जिले में पंचायत समिति सदस्यों के नाम निर्देशन और निर्वाचन की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण के लिए निर्वाचन की लोकसूचना 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार तथा द्वितीय चरण के लिए 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को जारी की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि प्रथम चरण के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 और द्वितीय चरण के लिए 16 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। दोनों ही तिथियों को नाम निर्देशन पत्र अपराह्न 3:00 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक रहेगा।

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रथम चरण में 14 अक्टूबर 2026 तथा द्वितीय चरण में 17 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से होगी। दोनों चरणों के लिए नाम वापसी उसी दिन अपराह्न 3:00 बजे तक की जा सकेगी।

चुनाव प्रतीकों का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन प्रथम चरण के लिए 15 अक्टूबर 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए 19 अक्टूबर 2026 को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद किया जाएगा।

पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण का मतदान 23 अक्टूबर 2026 और द्वितीय चरण का मतदान 29 अक्टूबर 2026 को होगा। दोनों चरणों में मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना जिला मुख्यालय पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक होगी। इसके बाद प्रधान के चुनाव की तिथि 27 नवंबर 2026 तथा उप प्रधान के चुनाव की तिथि 28 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस तरह पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन से लेकर प्रधान और उप प्रधान के चुनाव तक की पूरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story