भीलवाड़ा। पंचायत राज चुनाव के नतीजों ने भीलवाड़ा जिले की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस की मजबूत स्थिति उजागर कर दी है। जिले की 16 पंचायत समितियों के कुल 288 सदस्य पदों के सामने आए परिणामों में कांग्रेस ने 168 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा को काफी पीछे छोड़ दिया। भाजपा को 108 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि निर्दलीय और आरएलपी प्रत्याशियों ने कुल 12 सीटों पर जीत हासिल की।

पंचायत समिति चुनाव के परिणामों में कांग्रेस ने जिले की अधिकांश पंचायत समितियों में बेहतर प्रदर्शन किया। मांडल, सुवाणा, बनेड़ा, मांडलगढ़, करेड़ा, शाहपुरा, खजूरी, फूलियाकलां, जहाजपुर और हुरड़ा सहित कई पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने भाजपा के मुकाबले अधिक सीटें हासिल कीं। दूसरी ओर आसींद और कोटड़ी में भाजपा ने अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराते हुए कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया।

मांडल पंचायत समिति में कांग्रेस ने 21 में से 15 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि भाजपा के खाते में 6 सीटें आईं। सुवाणा में भी कांग्रेस का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। यहां पार्टी ने 27 में से 19 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 8 सीटों से संतोष करना पड़ा।

बनेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस ने 17 में से 12 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि भाजपा को 5 सीटें मिलीं। मांडलगढ़ में कांग्रेस ने 12 और भाजपा ने 8 सीटें हासिल कीं। यहां एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई। करेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 5 सीटें मिलीं। शाहपुरा में भी कांग्रेस 11 सीटों के साथ मजबूत रही, जबकि भाजपा को 4 सीटों पर जीत मिली।

हालांकि, जिले की सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा। आसींद पंचायत समिति में भाजपा ने बढ़त बनाते हुए 15 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस को 4 सीटें मिलीं, जबकि 2 सीटों पर अन्य प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

कोटड़ी पंचायत समिति में भी भाजपा ने अपना दबदबा कायम किया। कुल 27 सीटों में से भाजपा ने 16 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली।

जिले की 16 पंचायत समितियों के परिणामों में कांग्रेस ने कुल 168 सीटों के साथ स्पष्ट बढ़त बनाई है। भाजपा 108 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि निर्दलीय और आरएलपी प्रत्याशियों की 12 सीटों पर जीत ने चुनावी मुकाबले में उनकी मौजूदगी दर्ज कराई। इन नतीजों से भीलवाड़ा जिले की ग्रामीण राजनीति में दोनों प्रमुख दलों की पंचायत समिति स्तर पर स्थिति सामने आई है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story