भीलवाड़ा में पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारियां, 16 समितियों में होंगे मतदान
जिला निर्वाचन आयोग ने दो चरणों में चुनाव का खाका तैयार किया, जिले में कुल 1741 केंद्रों पर 14.37 लाख मतदाता करेंगे वोट।

भीलवाड़ा, 7 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर भीलवाड़ा जिले में चुनावी तैयारियों का दायरा स्पष्ट हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की 16 पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के साथ सरपंच व उपसरपंच पदों के लिए मतदान होगा। जिले में कुल 1741 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची 25 फरवरी 2026 के अनुसार 14 लाख 37 हजार 322 पात्र मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 1741 मतदान केन्द्र हैं। पंचायत आम चुनाव दो चरणों में होंगे। प्रथम चरण में 9 पंचायत समितियों और द्वितीय चरण में 7 पंचायत समितियों में मतदान होगा।
प्रथम चरण में पंचायत समिति बिजौलियां में 78 मतदान केन्द्र हैं, जहां 59 हजार 443 मतदाता हैं। जहाजपुर में 107 मतदान केन्द्रों पर 92 हजार 682 मतदाता, खजूरी में 87 मतदान केन्द्रों पर 67 हजार 575 मतदाता, कोटड़ी में 164 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 38 हजार 814 मतदाता तथा मांडलगढ़ में 120 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 02 हजार 375 मतदाता हैं।
इसी चरण में बनेड़ा पंचायत समिति में 108 मतदान केन्द्र हैं और यहां 91 हजार 228 मतदाता हैं। करेड़ा में 102 मतदान केन्द्रों पर 94 हजार 544 मतदाता, मांडल में 127 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 05 हजार 616 मतदाता तथा सुवाणा में 217 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 39 हजार 076 मतदाता हैं।
प्रथम चरण की 9 पंचायत समितियों में कुल 1110 मतदान केन्द्र हैं, जहां कुल 8 लाख 91 हजार 353 मतदाता मतदान कर सकेंगे।
द्वितीय चरण में 7 पंचायत समितियों में मतदान होगा। फुलियाकलां पंचायत समिति में 97 मतदान केन्द्र हैं, जहां 73 हजार 672 मतदाता हैं। रायपुर में 97 मतदान केन्द्रों पर 84 हजार 410 मतदाता, सहाड़ा में 112 मतदान केन्द्रों पर 96 हजार 424 मतदाता, शाहपुरा में 81 मतदान केन्द्रों पर 67 हजार 760 मतदाता तथा आसीन्द में 82 मतदान केन्द्रों पर 76 हजार 223 मतदाता हैं।
द्वितीय चरण की अन्य पंचायत समितियों में हुरड़ा में 87 मतदान केन्द्र हैं, जहां 78 हजार 277 मतदाता हैं, जबकि शम्भूगढ़ में 75 मतदान केन्द्रों पर 69 हजार 203 मतदाता हैं।
द्वितीय चरण की 7 पंचायत समितियों में कुल 631 मतदान केन्द्र हैं और यहां कुल 5 लाख 45 हजार 969 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इस तरह जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में कुल 1741 मतदान केन्द्रों पर 14 लाख 37 हजार 322 पात्र मतदाताओं के लिए पंचायत आम चुनाव 2026 में मतदान की व्यवस्था रहेगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
