भीलवाड़ा में पंचायत आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण की तैयारियों के बीच निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही का मामला सामने आया है। मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण और रवानगी के दौरान अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने तीन प्रधानाचार्यों और एक व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बुधवार, 21 अक्टूबर को तिलक नगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पंचायत आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण और रवानगी की प्रक्रिया में नियुक्त जहाजपुर ब्लॉक के प्रधानाचार्य धर्मचन्द मीना और उच्छबलाल मीणा, कोटड़ी ब्लॉक के प्रधानाचार्य भवानी शंकर शर्मा तथा करेड़ा ब्लॉक के व्याख्याता प्रभात ईनाणी अनुपस्थित रहे।

नोटिस के अनुसार, नियुक्ति सेल के कार्मिकों ने इन अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर प्रशिक्षण में उपस्थित होने की सूचना दी थी। इसके बावजूद वे अंतिम प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे राजकीय कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही और पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता का द्योतक माना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू ने चारों कार्मिकों को तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं देने की स्थिति में उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि ऐसी कार्रवाई की समस्त जिम्मेदारी संबंधित कार्मिकों की स्वयं की होगी।

पंचायत आम चुनाव के प्रथम चरण में मतदान दलों के प्रशिक्षण और रवानगी जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य में अनुपस्थिति को लेकर जारी इन नोटिसों के बाद संबंधित कार्मिकों को निर्धारित समय में अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story