भीलवाड़ा जिले में पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर मतदान व्यवस्था का खाका सामने आ गया है। जिले की 16 पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के साथ ही सरपंच व उपसरपंच पदों के लिए मतदान होगा। जिले में कुल 1741 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची 25 फरवरी 2026 के अनुसार 14 लाख 37 हजार 322 पात्र मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत जिले में कुल 16 पंचायत समितियों में मतदान होना है। चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे।

प्रथम चरण में 9 पंचायत समितियां शामिल हैं। पंचायत समिति बिजौलियां में 78 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 59 हजार 443 है। पंचायत समिति जहाजपुर में 107 मतदान केन्द्रों पर 92 हजार 682 मतदाता हैं। पंचायत समिति खजूरी में 87 मतदान केन्द्र हैं, जहां 67 हजार 575 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

पंचायत समिति कोटड़ी में 164 मतदान केन्द्र और 1 लाख 38 हजार 814 मतदाता हैं। पंचायत समिति मांडलगढ़ में 120 मतदान केन्द्रों पर 1 लाख 02 हजार 375 मतदाता हैं। पंचायत समिति बनेड़ा में 108 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 91 हजार 228 है। पंचायत समिति करेड़ा में 102 मतदान केन्द्रों पर 94 हजार 544 मतदाता हैं।

पंचायत समिति मांडल में 127 मतदान केन्द्र हैं, जहां कुल 1 लाख 05 हजार 616 मतदाता हैं। पंचायत समिति सुवाणा में जिले के प्रथम चरण की पंचायत समितियों में सबसे अधिक 217 मतदान केन्द्र हैं और यहां कुल 1 लाख 39 हजार 076 मतदाता हैं।

प्रथम चरण की 9 पंचायत समितियों में कुल 1110 मतदान केन्द्र हैं और इन केन्द्रों पर कुल 8 लाख 91 हजार 353 मतदाता मतदान कर सकेंगे।

द्वितीय चरण में 7 पंचायत समितियां शामिल हैं। पंचायत समिति फुलियाकलां में 97 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 73 हजार 672 है। पंचायत समिति रायपुर में 97 मतदान केन्द्रों पर 84 हजार 410 मतदाता हैं। पंचायत समिति सहाड़ा में 112 मतदान केन्द्र हैं, जहां कुल 96 हजार 424 मतदाता हैं।

पंचायत समिति शाहपुरा में 81 मतदान केन्द्रों पर 67 हजार 760 मतदाता हैं। पंचायत समिति आसीन्द में 82 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 76 हजार 223 है। पंचायत समिति हुरड़ा में 87 मतदान केन्द्रों पर 78 हजार 277 मतदाता हैं। पंचायत समिति शम्भूगढ़ में 75 मतदान केन्द्र हैं, जहां कुल 69 हजार 203 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

द्वितीय चरण की 7 पंचायत समितियों में कुल 631 मतदान केन्द्र हैं और यहां कुल 5 लाख 45 हजार 969 मतदाता हैं। इस तरह जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में कुल 1741 मतदान केन्द्रों पर 14 लाख 37 हजार 322 पात्र मतदाता पंचायत आम चुनाव 2026 में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story