राजस्थान नर्सेज यूनियन, भीलवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी को ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा में नर्सेज के 83 पद समाप्त किए जाने के बाद कार्यरत नर्सिंगकर्मियों के पुनः समायोजन की मांग उठाई। यूनियन ने मांग की कि अनुभवी नर्सिंगकर्मियों को महात्मा गांधी चिकित्सालय अथवा विधानसभा क्षेत्र के अन्य चिकित्सालयों में पदस्थापित किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई चर्चा के दौरान विधायक अशोक कुमार कोठारी ने नर्सेज यूनियन को आश्वस्त किया कि विगत 10 वर्षों से सेवाएं दे रहे अनुभवी नर्सिंगकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने तत्काल वित्त विभाग एवं चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर नर्सिंगकर्मियों को भीलवाड़ा में ही पदस्थापित करने का आग्रह किया है।

वर्तमान स्थिति में महात्मा गांधी चिकित्सालय में 27 पद तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय के अंतर्गत 48 पद रिक्त हैं। यूनियन ने इन रिक्त पदों पर अनुभवी नर्सिंगकर्मियों को समायोजित कर भीलवाड़ा की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग रखी।

विधायक कोठारी ने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि नर्सिंगकर्मियों को पुनः भीलवाड़ा में ही पदस्थापित कराने के लिए सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को उनके अनुभव का लाभ लगातार मिलता रहे।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान नर्सेज यूनियन के जिला अध्यक्ष लक्की ब्यावट, संयोजक अमित कुमार व्यास, प्रवक्ता गिरिराज लढा, निरंजन चंपावत, करण सिंह सिसोदिया, ललित जीनगर, दिनेश खटीक, अनीता चौधरी, विमला व्यास, कमला पहाड़िया, मैना, टीना, ममता सहित अनेक नर्सिंगकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने विधायक अशोक कुमार कोठारी का आभार व्यक्त किया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story