भीलवाड़ा में 2 से 6 सितम्बर तक होने वाली योनेक्स-सनराईज नॉर्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रतियोगिता में मेजबान राजस्थान के साथ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की टीमें हिस्सा लेंगी।

आयोजन सचिव अभिषेक शर्मा ने बताया कि सोमवार को राजस्थान के खिलाड़ियों ने सांगानेर रोड स्थित फोरआर्म्स बैडमिंटन एकेडमी में जमकर अभ्यास किया। प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी एकेडमी में होगा। महाराष्ट्र के चीफ रेफरी विनय जोशी भी भीलवाड़ा पहुंच चुके हैं। मंगलवार शाम 5 बजे प्रतियोगिता का ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके साथ ही टीम मैनेजर और तकनीकी अधिकारियों की बैठक भी होगी।




प्रतियोगिता के पहले दिन टीमें प्री-क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय करेंगी। 3 सितम्बर को क्वार्टरफाइनल मुकाबले होंगे। अगले दिन टीम इवेंट के फाइनल और जूनियर वर्ग के व्यक्तिगत मुकाबले खेले जाएंगे। 5 सितम्बर को व्यक्तिगत मुकाबलों के क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल होंगे, जबकि 6 सितम्बर की सुबह फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि देर रात दिल्ली की टीम भी भीलवाड़ा पहुंच गई। शेष टीमों के मंगलवार सुबह तक पहुंचने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि सीनियर वर्ग की टीम स्पर्धा में गत वर्ष हरियाणा ने दोहरी सफलता हासिल की थी, जबकि अंडर-19 के दोनों वर्गों में दिल्ली की टीम चैम्पियन बनी थी।

राजस्थान बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष और राज्य टीम के मैनेजर जाकिर हुसैन ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए भोजन और आवास की उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। राजस्थान टीम के सभी खिलाड़ी फॉर्म में हैं और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम की तैयारियों के साथ देश के नॉर्थ जोन की प्रमुख टीमें भी भीलवाड़ा पहुंच रही हैं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story