निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर भीलवाड़ा में आस्था, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में श्री रूप चतुर्भुज नाथ मंदिर में भगवान का विधि-विधान से अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वर्णकार समाज के युवा अध्यक्ष लखन सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान रूपचतुर्भुज नाथ के समक्ष पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा तथा श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान के दर्शन किए।

कार्यक्रम संरक्षक दिनेश सोनी मलेंडिया के सानिध्य में संपन्न हुआ। अभिषेक की संपूर्ण धार्मिक प्रक्रिया मंदिर के पुजारी ध्रुव शर्मा एवं कुश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न करवाई गई, जिससे आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ गई।

सायंकाल मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शीतल आमरस प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन का लाभ उठाया। आयोजन में समाज के वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश बेनाथिया, पूर्व अध्यक्ष कवरलाल खजवानियां, गोपाल जंगवाल, शंभूदयाल कड़ेल, संरक्षक विष्णु भरावा, युवा अध्यक्ष लखन सोनी, युवा मंत्री मनीष बिच्छी, युवा कोषाध्यक्ष टिंकल मलेंडिया, राजेश तूनगर, शंभू सोलीवाल, मुरली जवड़ा, प्रवीण बेराडिया, धीरज मलेंडिया एवं जयंत सोनी सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

निर्जला एकादशी के इस धार्मिक आयोजन ने न केवल समाजजनों को आध्यात्मिक रूप से एकजुट किया, बल्कि धार्मिक परंपराओं और सामुदायिक सौहार्द को भी सशक्त करने का संदेश दिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story