भीलवाड़ा, 6 जुलाई। श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के संगठन को अधिक सशक्त और व्यापक बनाने के उद्देश्य से स्थानीय निम्बार्क आश्रम, गांधीनगर में महंत मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ट्रस्ट के विस्तार और सेवा कार्यों को नई गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन के सभी सदस्यों से आह्वान किया गया कि वे सेवा, संस्कार और संगठन की भावना के साथ कार्य करें और सक्रिय सहयोग एवं सुझावों के माध्यम से ट्रस्ट की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

महंत मोहन शरण जी शास्त्री ने इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए अपने आशीर्वचन में कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में संचालित सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारी समर्पण और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में महंत मोहन शरण जी शास्त्री के अनुमोदन के उपरांत ट्रस्ट की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित कार्यकारिणी में भंवरलाल जोशी को मुख्य संरक्षक और बद्रीनारायण अरोड़ा को संरक्षक मनोनीत किया गया है। कैलाश चन्द्र अरोड़ा को अध्यक्ष, पचानन गर्ग, शिव कुमार खेमका, रमेश अरोड़ा, प्रकाश आमेटा एवं राजकुमार बूलिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल शर्मा (गोपीदादा) एवं आशीष जोशी को महामंत्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अरुण कुमार रॉय, जिनेश जैन, रामचन्द्र मूंदड़ा, भंवरलाल शर्मा, पुरुषोत्तम पारीक एवं रतन व्यास को उपाध्यक्ष, विनोद ओझा, पुरुषोत्तम शर्मा, आशीष कुमार शर्मा, राकेश सोनी एवं बसंत शर्मा को सहमंत्री, बसंत शर्मा, कमलेश बोडाना एवं गोपाल जाट को संगठन मंत्री, ध्रुव चौधरी को प्रचार मंत्री तथा दिलीप सोनी को मीडिया प्रभारी के रूप में दायित्व सौंपा गया है। साथ ही जितेन्द्र शर्मा, प्रमोद मानसिंहका, ओमप्रकाश पारीक, अनिल शर्मा एवं हितेश जैन को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन के विस्तार का यह निर्णय भविष्य में ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story