भीलवाड़ा, 2 जून। पुरुषोत्तम मास के पावन और आध्यात्मिक अवसर पर मानवता की सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए निंबार्क आश्रम, गांधी नगर के महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में मंगलवार सायं सर्किट हाउस के बाहर एक भव्य मिल्क रोज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी और पुरुषोत्तम मास की भक्तिमयी आभा के बीच राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं आमजन को शीतल मिल्क रोज का वितरण कर सेवा का संकल्प दोहराया गया। यह पुण्यमयी सेवा कार्य युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ एवं श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुरुषोत्तम मास के दौरान सेवा, परोपकार एवं धार्मिक भावना को जन-जन तक प्रसारित करना था। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने एकत्रित होकर सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई तथा मिल्क रोज वितरण का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर निंबार्क आश्रम के महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुरुषोत्तम मास भगवान की भक्ति, दान और जनसेवा का विशेष माह है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर पर किए गए जनकल्याण के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश का संचार करते हैं और मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है।

कार्यक्रम की सफलता में युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़ की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम शर्मा, जिलाध्यक्ष कमलेश पालीवाल, संरक्षक गोपाल नारायण नागर, सुनीता व्यास, पूजा गर्ग तथा श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र अरोड़ा, संरक्षक गोपी दादा, आशीष शर्मा, प्रहलाद सोनी, प्रभुदयाल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, दीपिका अरोड़ा, ममता शर्मा एवं शशि अजमेरा सहित अनेक गणमान्यजन और श्रद्धालुओं की सक्रिय उपस्थिति रही। आयोजन ने समाज को निस्वार्थ भाव से सेवा करने का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया, जो पुरुषोत्तम मास की आध्यात्मिक सार्थकता को पूर्ण करता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story