भीलवाड़ा: निंबार्क आश्रम में भगवान गणेश की विदाई और भामाशाहों का सम्मान
सकल हिन्दू सामूहिक विवाह की सफलता पर कार्यकर्ताओं का सम्मान और भव्य शोभायात्रा के साथ गणेश विदाई संपन्न।

भीलवाड़ा के निंबार्क आश्रम में आयोजित विदाई समारोह के दौरान महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री, विधायक अशोक कुमार कोठारी और अन्य गणमान्य नागरिक।
भीलवाड़ा, 23 अप्रैल। निंबार्क आश्रम में प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की विदाई श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई। महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निंबार्क आश्रम से प्रारंभ होकर गांधी नगर स्थित गणेश मंदिर तक पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान की विदाई की गई। शोभायात्रा मार्ग पर भक्तों के जयकारों से माहौल गूंजता रहा और आयोजन ने धार्मिक आस्था का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत किया।
विदाई समारोह से पूर्व सकल हिन्दू सामूहिक विवाह की सफलता पर भामाशाहों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री ने सभी को उपरना पहनाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने “श्री निंबार्क परमार्थिक सेवा ट्रस्ट” द्वारा आयोजित प्रथम सकल हिन्दू समाज सामूहिक विवाह महोत्सव की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने महंत श्री मोहन शरण जी शास्त्री का आभार व्यक्त करते हुए नवविवाहित जोड़ों के सुखद दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं कीं तथा “गौ सम्मान आव्हान अभियान” से जुड़ने का आह्वान किया। महंत शास्त्री ने विधायक कोठारी का अभिनंदन किया।
राजस्थान के इस प्रथम सकल हिन्दू समाज सामूहिक विवाह महोत्सव में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मेवाड़ क्षेत्र के 100 से अधिक संत, महंत एवं महामंडलेश्वर ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे आयोजन ऐतिहासिक बन गया।
विवाह आयोजन में अनेक भामाशाहों एवं समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें प्रमुख रूप से राकेश शर्मा-दीपिका शर्मा, देवकरण खण्डेलवाल, गौरव आचार्य, बाबूलाल उपाध्याय, प्रकाश चंद्र छाबड़ा, संजय बाबेल परिवार, दिनेश-नीलम शर्मा, लक्षिता शर्मा, अंश अरोड़ा, स्नेहा पवन शर्मा, राधेश्याम सोमानी, प्रकाश सोनी, कमलेश पालीवाल, रामेश्वर डाड, मधुबाला महाजन, मित्तल परिवार, ओमप्रकाश सैन, टेक्सटाइल मित्र मंडल, सुमित्रा अग्रवाल, केवल बोहरा, हरकलाल विश्नोई, रतनलाल नामदेव सहित मीडिया प्रतिनिधि और संस्थाएं—सनातन सेवा ट्रस्ट, श्री निम्बार्क सेवा समिति, युवा ब्रह्म शक्ति मेवाड़, अरोड़ा खत्री समाज समिति भीलवाड़ा, गांधीनगर वसन्त विहार, श्री निम्बार्क सेवा समिति महिला मण्डल, माहेश्वरी महिला मण्डल गांधी नगर वसन्त विहार, दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन, सुभाषनगर माहेश्वरी महिला मण्डल, श्री महेश सेव फाउण्डेशन भीलवाड़ा, आशा ग्रुप भीलवाड़ा, भीलवाड़ा युनाईटेड राउण्ड टेबल, भारत विकास परिषद् शाखा वीर शिवाजी, श्री गुर्जर गौड़ समाज सेवा समिति, बापू नगर भीलवाड़ा, फीड भीलवाड़ा, ऋष्य श्रृंग संस्थान, महर्षि गौतम जयन्ति आयोजन समिति, महर्षि गौतम ब्रह्म सेवा समिति तिलकनगर, मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मण्डल का भी सम्मान किया गया।
निंबार्क ट्रस्ट के राधेश्याम सोमानी, कमलेश पालीवाल, कैलाश अरोड़ा, गोपीदादा, रामेश्वर डाड, ओम प्रकाश सेन ठेकेदार, प्रहलाद सोनी, रणजीत सिंह कारोही, पंडित अशोक व्यास, के.जी. जांगिड़, जितेन्द्र वैष्णव, दिनेश चन्द्र शर्मा, गोपाल नारायण नागर, जगदीश राठी, रवि शर्मा, सुनील सोमानी, मनोज सोनी, प्रकाश आमेटा, बद्रीनारायण अरोड़ा, शिवकुमार खेमका, आर के अरोड़ा, राकेश शर्मा, कुलदीप व्यास, दीपिका शर्मा, कमल शर्मा, भेरू लाल जोशी, गोपाल सुखवाल, आशीष जोशी, राजवीर सिंह, सीमा सोनी एवं नीलम शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष कैलाश अरोड़ा एवं गोपी दादा ने आयोजन की सफलता के लिए सभी भामाशाहों, उपहारदाताओं, कार्यकर्ताओं, संस्थाओं और मातृ शक्ति का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक हंसा व्यास ने किया। यह आयोजन भक्ति, सामाजिक एकता और सेवा का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा, जिसने भीलवाड़ा जिले में एक नई मिसाल स्थापित की।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
