भीलवाड़ा, 24 जुलाई। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा आगामी नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने जिले के नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग अधिकारियों तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 35 तक के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रतिमा देवठिया को रिटर्निंग अधिकारी तथा उपखण्ड अधिकारी, भीलवाड़ा एवं तहसीलदार, भीलवाड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, नगर निगम के वार्ड संख्या 35 से 70 तक के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, भीलवाड़ा को रिटर्निंग अधिकारी तथा उपखण्ड अधिकारी, माण्डल एवं तहसीलदार भू-अभिलेख, भीलवाड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न नगर पालिकाओं में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसी क्रम में नगर पालिका आसीन्द के लिए उपखण्ड अधिकारी आसीन्द को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, आसीन्द को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। गुलाबपुरा के लिए उपखण्ड अधिकारी गुलाबपुरा को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, हुरड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, गंगापुर के लिए उपखण्ड अधिकारी, गंगापुर को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, सहाड़ा (मुख्यालय गंगापुर) को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, हमीरगढ़ के लिए उपखण्ड अधिकारी हमीरगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, हमीरगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त नगर पालिका बनेड़ा के लिए उपखण्ड अधिकारी, बनेड़ा को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार, बनेड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। शाहपुरा के लिए उपखण्ड अधिकारी, शाहपुरा को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, शाहपुरा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जहाजपुर के लिए उपखण्ड अधिकारी जहाजपुर को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार जहाजपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, बीगोद के लिए सहायक निदेशक लोक सेवाएं विभाग भीलवाड़ा को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, काछोला को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, माण्डलगढ़ के लिए उपखण्ड अधिकारी माण्डलगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, माण्डलगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा बिजौलिया के लिए उपखण्ड अधिकारी, बिजौलिया को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार, बिजौलिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार उक्त सभी अधिकारी आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन एवं संपादन नियमानुसार सुनिश्चित करेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story