भीलवाड़ा, 14 जून 2026। विश्वविख्यात संत बाबा नीब करौरी महाराज के पावन कैंची धाम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज भीलवाड़ा में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान हनुमान के अनन्य भक्त बाबा नीब करौरी महाराज की कृपा और आशीर्वाद से प्रेरित होकर आयोजित इस ऐतिहासिक भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। रामधाम चौराहा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में भीलवाड़ा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष भंडारे का स्वरूप पहले की तुलना में अधिक भव्य रखा गया था, जिसके लिए बीते कई दिनों से सेवाभावी कार्यकर्ताओं द्वारा दिन-रात तैयारियां की जा रही थीं। आयोजन स्थल को बाबा के जयकारों और आध्यात्मिक भजनों से गुंजायमान कर दिया गया, जिससे वहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मीडिया प्रभारी मोहम्मद हारून रंगरेज ने बताया कि प्रसादी निर्माण का कार्य कल से ही पूरी तत्परता के साथ शुरू कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह भंडारा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का एक महापर्व है।

भक्तों की सुविधा के लिए आयोजन समिति ने पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में हेमेंदर अधिकारी, गजेन्द्र सिंह, दामोदर मूंदड़ा, सुशील लड्डा, विनिल गुप्ता, रूबल सिंह, प्रदीप नेगी, एडवोकेट विशाल गुप्ता, सूरज मोटवानी, महिपाल सिंह, संजीव सेठ, गोविंद अधिकारी, अभिमन्यु चौबे, सतेंदर पारीक, संजय पारीक, निरभव गंभीर, सुशील जैन एवं बंटू समेत अनेक सेवाभावी भक्तों ने सक्रिय योगदान दिया। बाबा नीब करौरी महाराज के सेवा, प्रेम और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित यह भव्य भंडारा भीलवाड़ा की आध्यात्मिक पहचान को और अधिक प्रगाढ़ कर गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story