भीलवाड़ा में वर्ष 2017 के मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में विशिष्ट न्यायाधीश (एनडीपीएस), शाहपुरा ने कड़ा रुख अपनाते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत की विशिष्ट न्यायाधीश सानिया हाशमी ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद दो आरोपितों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹1,00,000-₹1,00,000 के अर्थदंड से दंडित किया है।

अपर लोक अभियोजक हितेष शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में थाना हनुमाननगर के तत्कालिक थानाधिकारी दामोदर प्रसाद पुलिस जाब्ते के साथ मोरला चौराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक कार को रुकवाकर उसकी गहन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से 48.250 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही आरोपी आशाराम जाट और हरिंद्र उर्फ हरेन्द्र जाट को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अनुसंधान पूरा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप-पत्र पेश किया। विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक हितेष शर्मा ने प्रभावी पैरवी करते हुए कुल 23 गवाहों के बयान दर्ज कराए तथा 37 महत्वपूर्ण दस्तावेज साक्ष्य के रूप में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए।

अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत मजबूत मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी माना। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और ₹1,00,000-₹1,00,000 के अर्थदंड की सजा सुनाते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में सख्त संदेश दिया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story