भीलवाड़ा। नवकार मित्र मंडल, भीलवाड़ा की ओर से 23 सितंबर, बुधवार को शहर में ‘एक शाम श्री टोंडगढ़ कला गोरा भैरूजी के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कोटा रोड स्थित यश विहार, अहिंसा सर्किल पर होने वाले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु भैरूजी के भजनों पर भक्तिरस में डूबेंगे।

आयोजक समिति के पवन बोहरा व देवेंद्र डूंगरवाल ने बताया कि श्री काल भेरव मुख्य उपासक विद्यासागर पंडियार (गुरुदेव), श्री नाकोडा उपासक कपिल पंडियार एवं श्री देवनारायण उपासक रतनलाल सेन के सानिध्य में भजन संध्या शाम 7.15 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगी। भजन संध्या का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना है। आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों के पहुंचने की संभावना है।

भजन संध्या कार्यक्रम में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सिसोदिया (पाली) और प्रेम शंकर जाट (भीलवाड़ा) अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या में भैरूजी के भजनों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी माहौल रहेगा।

आयोजन को लेकर नवकार मित्र मंडल की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन समिति के पवन सिंघवी व सुष्मित देरासरिया ने बताया कि आयोजन को लेकर प्रकाश पितलिया, दिनेश गांधी, सुरेंद्र सांखला, संजय रांका, नरेंद्र चौधरी सहित नवकार मित्र मंडल के कई सदस्य व कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं।

आयोजकों ने धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति संध्या का आनंद लेने का आह्वान किया है। 23 सितंबर को यश विहार, अहिंसा सर्किल पर होने वाली यह भजन संध्या भैरूजी के भजनों और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धालुओं के लिए भक्ति का विशेष अवसर बनेगी।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story