भीलवाड़ा। वस्त्र नगरी के चित्तौड़ रोड स्थित कमला विहार क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम होने जा रहा है। राधाकृष्ण मंदिर के समीप स्थित पार्क में आगामी 03 अप्रैल 2026 से त्रिदिवसीय संगीतमय 'नानी बाई रो मायरो' कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। अध्यात्म के इस महोत्सव में प्रख्यात कथा वाचिका, राधा स्वरूपा बाल व्यास सुश्री दीपा दाधीच अपने मुखारबिन्द से भगवान श्रीकृष्ण और भक्त नरसी मेहता के अनन्य प्रेम की गाथा का वाचन करेंगी।

आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कथा आयोजक रामचंद्र व्यास ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ 03 अप्रैल 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह मंगल कलश यात्रा प्रातः 09.15 बजे पटेल नगर स्थित 200 फीट रिंग रोड बालाजी मंदिर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल राधाकृष्ण मंदिर वाले पार्क पहुंचेगी।

कलश यात्रा के संपन्न होने के पश्चात कथा का मंगलमय प्रारंभ किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह संगीतमय कथा 03 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक अनवरत चलेगी। इस आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। भक्ति, संगीत और भावपूर्ण प्रसंगों से सुसज्जित यह कथा न केवल धार्मिक चेतना का प्रसार करेगी, बल्कि समाज में त्याग और समर्पण के मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगी।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story