भीलवाड़ा शहरवासियों के लिए राहत भरी पहल के तहत नगर निगम द्वारा 12 जून से शहरी सेवा शिविरों का आयोजन शुरू किया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले ये शिविर 15 जुलाई तक संचालित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन से जुड़े विभिन्न मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए कई महत्वपूर्ण रियायतें और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को विभिन्न कार्यों में राहत देने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा नगर निगम कार्यालय के मीटिंग हॉल में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां नागरिकों की समस्याओं और लंबित प्रकरणों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

शिविरों के दौरान राज्य सरकार की ओर से लीज राशि में छूट प्रदान की जाएगी। साथ ही धारा 69 ए के तहत पट्टे जारी करने, कब्जा भूमि के नियमन, लघु अवधि लीज अथवा किराए पर दी गई संपत्तियों के फ्री होल्ड पट्टे जारी करने तथा डी-नोटिफाई कच्ची बस्तियों के नियमन संबंधी मामलों में भी विशेष रियायतें दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त शहर में नालों की व्यापक सफाई, पेचवर्क, सिविल लाइन मरम्मत और फेरो कवर लगाने जैसे विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्य भी अभियान के दौरान किए जाएंगे।

नगर निगम का यह विशेष अभियान नागरिकों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं में राहत प्रदान करने के साथ-साथ शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को अपने लंबित मामलों के समाधान और विभिन्न सरकारी रियायतों का लाभ एक ही मंच पर प्राप्त हो सकेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story