भीलवाड़ा नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी हेतु बैठक आयोजित
आयुक्त की अध्यक्षता में जन स्वास्थ्य अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति और कचरा प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

भीलवाड़ा नगर निगम के मीटिंग हॉल में आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षकों को स्वच्छता सर्वेक्षण के घटकों और प्लास्टिक मुक्ति अभियान की जानकारी देते अधिकारी।
भीलवाड़ा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी के संबंध में आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में आज दोपहर 12 बजे नगर निगम के मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित की गई।
अधिकारियों को दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण
उक्त बैठक में प्रभारी अधिकारी जन स्वास्थ्य, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षको को "स्वछता सर्वेक्षण के विभिन्न घटकों के बारे मे समझाया गया" साथ ही दिनांक 9/2/26 से शहर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त करने हेतु विशेष अभियान चलाने की रूप रेखा तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।
स्वच्छता अभियान के मुख्य प्राथमिकता वाले कार्य
बैठक में सभी स्वास्थ्य निरीक्षक को निम्नलिखित कार्यों हेतु निर्देशित किया गया:
- स्वच्छता ऐप पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण।
- जलाशयों एवं नालों की सफाई।
- प्रतिबंधित प्लास्टिक की जब्ती।
- गंदगी फैलाने वालो का चिन्हीकरण एवं जुर्माना।
- येलो प्वाइंट एवं रेड प्वाइंट का चिन्हीकरण करने।
- गंदगी से भरे खाली प्लॉट का चिन्हीकरण करने।
- सार्वजनिक दीवारों पर पोस्टर चिपकाने वालों पर कार्यवाही करने।
शहर में स्थित विभिन्न कचरा स्टैंड से कचरा संग्रहण कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग करने हेतु सभी स्वास्थ्य निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
