भीलवाड़ा में दीपावली का उल्लास इस बार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के साथ और खास होने जा रहा है। शहरवासियों को भक्ति और संगीत से जोड़ने के लिए भीलवाड़ा नगर निगम की ओर से भव्य महा आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जयपुर से आए 12 कलाकार अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे, वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायक महेंद्र अलबेला एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।

भीलवाड़ा नगर निगम की महापौर श्रीमती जसवंत कंवर ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के महापर्व के उपलक्ष्य में यह भव्य कार्यक्रम आगामी 8 नवंबर को रात्रि 8:30 बजे शहर के प्रमुख स्थल रेलवे स्टेशन के पास आयोजित होगा। आयोजन को लेकर नगर निगम की ओर से विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

निगम आयुक्त श्री कमल सिंह यादव ने बताया कि इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भव्य महा आरती होगी, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन को विशेष स्वरूप देने के लिए जयपुर से प्रसिद्ध 'महाआरती कलाकार ग्रुप' के 12 कलाकार पहुंचेंगे। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसके साथ ही सुप्रसिद्ध भजन जेमिंग सिंगर महेंद्र अलबेला एंड पार्टी अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित श्रोता भक्ति रस में सराबोर होंगे।

महापौर श्रीमती जसवंत कंवर ने शहर के सभी नागरिकों से इस भव्य महा आरती और भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने शहरवासियों से मिल-जुलकर उल्लास के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाने का आह्वान किया है। नगर निगम की इस पहल के तहत 8 नवंबर की रात रेलवे स्टेशन के पास आयोजित होने वाला महा आरती समारोह शहर के दीपावली आयोजनों का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story