भीलवाड़ा नगर निगम में 62.71 प्रतिशत मतदान, बीगोद में 91.49 प्रतिशत वोटिंग
भीलवाड़ा नगर निगम में 62.71% और बीगोद नगर पालिका में 91.49% मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान की सराहना की।

भीलवाड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत बुधवार को नगर निगम भीलवाड़ा और नगर पालिका बीगोद में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुआ। दोनों नगरीय निकायों में शाम 6 बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर निगम भीलवाड़ा में 62.71 प्रतिशत, जबकि बीगोद नगर पालिका में 91.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि नगर निगम भीलवाड़ा के 70 वार्डों में कुल 2 लाख 96 हजार 684 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से शाम 6 बजे तक 1 लाख 86 हजार 38 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह नगर निगम भीलवाड़ा में कुल 62.71 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
इसी प्रकार नगर पालिका बीगोद के 25 वार्डों में कुल 13 हजार 675 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से शाम 6 बजे तक 12 हजार 511 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीगोद नगर पालिका में कुल 91.49 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी संधू ने बताया कि दोनों नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी निर्वाचन प्रकोष्ठों, मतदान दलों, अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों की सराहना की तथा सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि जिले की शेष 9 नगर पालिकाओं में मतदान 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से आगामी मतदान में भी लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
