सामाजिक सुधार की अनूठी पहल

भीलवाड़ा के हरणी कलाँ के नागा परिवार ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और दिखावे की परंपरा को तोड़ते हुए एक बार फिर सामाजिक सुधार की अनूठी मिसाल पेश की है। राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा, भीलवाड़ा के अध्यक्ष भवानी राम नागा और भैरूलाल नागा ने सुवाणा स्थित लामरोड परिवार में आयोजित मायरे (भात) के उत्सव में कपड़ों के अनावश्यक लेन-देन को त्यागकर नकद राशि (रोकड़ लिफाफा) भेंट कर समाज को एक नई दिशा दी है।

कपड़ों की बर्बादी पर रोक

  • उल्लेखनीय है कि नागा परिवार द्वारा यह लगातार तीसरा मायरा है, जिसमें कपड़ों की बर्बादी रोकने के लिए यह अनूठी पहल की गई है।
  • अक्सर देखा जाता है कि मायरे में बड़ी संख्या में कपड़ों का लेन-देन होता है, जिनमें से कई कपड़े अनुपयोगी रह जाते हैं और धन की बर्बादी होती है।
  • इस बर्बादी को रोकने के लिए नागा परिवार ने अपने रिश्तेदारों को केवल नकद उपहार देकर सादगी का संदेश दिया।

समाज द्वारा स्वागत और सकारात्मक प्रभाव

नागा परिवार की इस पहल का जाट समाज के बुजुर्गों, महिलाओं और विशेषकर युवाओं ने खुले दिल से स्वागत किया है। समाज के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि - "यह पहल मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक दबाव से बचाएगी।" उपहार स्वरूप दी गई नकद राशि का उपयोग संबंधित परिवार अपनी जरूरत के अनुसार बेहतर ढंग से कर सकता है। इससे समाज में दिखावे की होड़ कम होगी।

जाट महासभा की अपील और नए नियम

राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा ने सम्पूर्ण जाट समाज द्वारा आयोजित 05.02.2026 की मीटिंग के अनुसार अपील करते हुए कहा कि 1 मार्च 2026 से जाट समाज द्वारा शादी में अधिकतम 5 लाख के सोने चांदी जेवरात ले जाने की जो लिमिट तय की है, उसकी पालना सुनिश्चित करावें।

सार्थक बदलाव का आह्वान

इस अवसर पर जाट समाज के प्रतिनिधियों ने अन्य परिवारों से भी आह्वान किया है कि वे इस पहल को धरातल पर लागू करें ताकि सामाजिक आयोजनों को सरल और सार्थक बनाया जा सके। नागा परिवार के इस कदम को भीलवाड़ा क्षेत्र में एक बड़े सामाजिक बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story