भीलवाड़ा में ‘जरिया-ए-हमसफर’ मुस्लिम युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित
सभी बिरादरियों के अविवाहित, विधवा, तलाकशुदा और उम्रदराज उम्मीदवारों को जीवनसाथी खोजने के लिए साझा मंच देने के उद्देश्य से कार्यक्रम रखा गया है।

भीलवाड़ा में मुस्लिम रॉयल्स ग्रुप एवं मुस्लिम रॉयल्स सोसाइटी (रजि.) की ओर से जिला स्तरीय मुस्लिम युवक-युवती परिचय सम्मेलन ‘जरिया-ए-हमसफर’ का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों को जीवनसाथी तलाशने के लिए एक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में मुस्लिम समाज की सभी बिरादरियों के प्रतिभागी शामिल होंगे।
मुस्लिम रॉयल्स ग्रुप एवं मुस्लिम रॉयल्स सोसाइटी (रजि.) भीलवाड़ा के चीफ सदस्य रॉयल्स नफीस मुल्तानी ने बताया कि ग्रुप के चेयरमैन रॉयल्स शाहबुद्दीन शेख के निर्देशानुसार प्रेस नोट जारी कर सम्मेलन की घोषणा की गई है। ‘जरिया-ए-हमसफर’ नाम से आयोजित होने वाले इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के उन सभी लोगों का पंजीकरण किया गया है, जो विवाह के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं।
सम्मेलन में आलिम, आलिमा, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, वकील, अध्यापक, नर्सेज, बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग, व्यापारी, बेरोजगार कुंवारे युवक-युवतियों के साथ विधवा, तलाकशुदा और उम्रदराज लोग भी शामिल होंगे। इसमें मुस्लिम समाज की सभी बिरादरियों के विवाह योग्य युवक-युवतियों को अवसर दिया गया है।
नफीस मुल्तानी ने बताया कि सम्मेलन के लिए 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजीकरण अभियान चलाया गया था। पंजीकरण अभियान पूरा होने के बाद ग्रुप की ओर से कार्यक्रम की तारीख घोषित की गई है। सम्मेलन रविवार, 29 नवंबर 2026 को प्रातः 11.30 बजे से होटल क्राउन पार्क, भीलवाड़ा में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में ग्रुप एवं सोसायटी के चेयरमैन शाहबुद्दीन शेख, संरक्षक हमीद रंगरेज, सैय्यद कंवर अली, हाजी मोहसिन अली मंसूरी, वाइस चेयरमैन मोहम्मद अली मंसूरी, मोहम्मद रफीक पठान, सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद अकरम छिपा, वाइस सेक्रेटरी मोहम्मद रिजवान बागवान, हाजी मोहम्मद उमर डायर, ट्रेजरार मोहम्मद आसिफ मेवाफरोश, सदस्य मोहम्मद उमर नागौरी, हाजी निजामुद्दीन शेख, मोहम्मद शाहिद देशवाली, हाजी असलम सिलावट, अजहरुद्दीन शेख, हाजी मोहम्मद रजा छिपा, शाहरुख पठान, मोहम्मद यासीन घोसी, हाजी मोहम्मद शाहिद फौजदार, नफीस मुल्तानी, खुर्शीद अंसारी, अली शेख, हाजी मुजीबुर्रहमान डायर, शाकिर कोलकाता, कय्यूम सक्का, फरमान बेग, मोहम्मद जावेद काजी, मुस्ताक अली छिपा और वसीम अंसारी मौजूद रहे।
इस सम्मेलन के माध्यम से मुस्लिम समाज की विभिन्न बिरादरियों के विवाह इच्छुक युवक-युवतियों, विधवा, तलाकशुदा और उम्रदराज लोगों को जीवनसाथी की तलाश के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
