राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले मुरली विलास रोड पर आज सुबह नगर निगम ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' करते हुए अवैध कब्जों को तहस-नहस कर दिया। नगर निगम का पीला पंजा (जेसीबी) जैसे ही सड़क पर उतरा, स्थानीय दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय खोखर की अगुवाई में निगम के दस्ते ने सड़क किनारे जमे अवैध चबूतरों और पट्टियों को देखते ही देखते मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया।

शहर की रफ्तार और स्वच्छता को बाधित करने वालों पर प्रहार करते हुए नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता की राह रोकने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। निगम के अनुसार, इस व्यस्ततम मार्ग पर दुकानदारों ने नालियों पर अतिक्रमण कर रखा था, जिसके परिणामस्वरूप न केवल क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी थी, बल्कि आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से आम जनता बेहाल हो रही थी। बार-बार प्राप्त हो रही शिकायतों के बाद, निगम प्रशासन ने आज कड़ा रुख अपनाते हुए बुलडोजर के जरिए रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया।

नगर निगम की इस 'अचानक' हुई कार्रवाई ने व्यापारियों के आक्रोश को चरम पर पहुँचा दिया है। फूड व्यापार मंडल के लक्ष्मीनारायण व्यास ने प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सफाई कार्य में व्यापारियों की ओर से कोई रुकावट नहीं थी, इसके बावजूद उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है। आक्रोशित दुकानदारों का तर्क है कि इस एकतरफा कार्रवाई से प्रत्येक दुकान को 25 से 30 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान पहुँचा है। व्यापारियों ने दो-टूक चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन का यही दमनकारी रवैया जारी रहा, तो वे इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई ने शहर के व्यापारिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में टकराव बढ़ने के आसार हैं।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story