शहर की मराठा कॉलोनी में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर निगम के एक सफाई कर्मी का शव संदिग्ध अवस्था में उसके किराए के कमरे से मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान किशन (40), पुत्र रमेश हरिजन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजसमंद जिले का रहने वाला था।

गांधीनगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक एजाजुद्दीन ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मराठा कॉलोनी में विजय गुर्जर के मकान में किराए पर रहने वाला किशन अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर किशन का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव देखते ही मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए।

किशन वर्तमान में मराठा कॉलोनी में किराए पर रह रहा था और भीलवाड़ा नगर निगम के वार्ड नंबर 70 में सफाई कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहा था।

फिलहाल किशन की मौत किन कारणों से हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story