नगर निकाय चुनाव-2026: भीलवाड़ा में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन, खराब मशीनें हटाईं
भीलवाड़ा में नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ। खराब मशीनें हटाकर रिजर्व ईवीएम आवंटित की गईं।

भीलवाड़ा में नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत सोमवार, 7 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम का द्वितीय (प्रथम) रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की मौजूदगी में हुई इस प्रक्रिया के दौरान तकनीकी कारणों से खराब पाई गई ईवीएम को अलग कर उनके स्थान पर रिजर्व ईवीएम का अतिरिक्त आवंटन किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित अधिकारियों और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए द्वितीय (प्रथम) रेंडमाइजेशन के दौरान मतदान केन्द्रवार ईवीएम का आवंटन किया गया। यह प्रक्रिया नगर निगम भीलवाड़ा सहित जिले की नगर पालिका गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, बीगोद एवं मांडलगढ़ के लिए सम्पन्न हुई।
इससे पहले 2 सितंबर को ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया था। इसमें नगर पालिकावार ईवीएम का आवंटन कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद 4 सितंबर को द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के तहत मतदान केन्द्रवार ईवीएम का आवंटन किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी कारणों से खराब पाई गई ईवीएम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अलग किया गया। इनके स्थान पर उपलब्ध रिजर्व ईवीएम का भी नियमानुसार रेंडमाइजेशन किया गया, ताकि मतदान के लिए आवश्यक संख्या में सुचारू एवं त्रुटिरहित ईवीएम उपलब्ध रहें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम के आवंटन, तैयारी और मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा निर्धारित प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हरीतिमा, एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया, निर्वाचन विभाग से कैलाश व्यास सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के साथ नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान केन्द्रवार ईवीएम व्यवस्था को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
